युवती की फर्जी आईडी बनाकर अपलोड कर दी अश्लील वीडियो-
देहरादून। दून में रहने वाली पिथौरागढ़ जिला निवासी युवती के नाम से सोशल साइट फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर उस पर युवती के अश्लील वीडियो अपलोड कर दिए गए। पीड़िता को इसका पता लगा कि उसने प्रोफाइल की ऑनलाइन रिपोर्ट की। साथ ही नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र में पिथौरागढ़ जिला निवासी 21 वर्षीय युवती का परिवार रहता है। आरोप है कि उसकी किसी ने फेसबुक पर फर्जी प्रोफाइल बनाई। प्रोफाइल बनाने वाले के पास पीड़िता के कुछ निजी पलों के वीडियो थे। आरोप है कि यह वीडियो आरोपी ने फर्जी बनाए गए प्रोफाइल पर डाल दिए। इसका पता पीड़िता को लगा। वहीं उसके परिचितों तक भी यह पहुंचे। मानसिक रूप से परेशान हुई पीड़िता ने नेहरू कॉलोनी थाने में तहरीर दी। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी ऐक्ट समेत अन्य सबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-तमंचे की बट से हमला, फिर युवक पर फायरिंग -स्कूटी लूटने में नाकाम बदमाश फरार
ज्योलीकोट में जल जनित रोगों की शिकायत पर सांसद अजय भट्ट सख्त -अधिकारियों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड : हल्द्वानी लटूरिया बाबा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी की धूम -देर रात तक उमड़ता रहा श्रद्धालुओं का सैलाब