महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में गटका विषाक्त, मौत
हल्द्वानी। रामपुर की रहने वाली एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर रामपुर से महिला को इलाज के लिए डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) हल्द्वानी लाए। यहां उसकी मौत हो गई।
पुलिस के मुताबिक थाना खजूरिया, रामपुर निवासी 58 वर्षीय दिलबरी ने शनिवार रात अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। उसकी तबीयत बिगड़ गई। रामपुर के एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दिलबरी को परिजन एसटीएच लेकर आए। यहां देर रात महिला ने दम तोड़ दिया।
महिला के आत्मघाती कदम उठाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। मेडिकल चौकी प्रभारी बीएस मेहता ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार
लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार