फरार चल रही पांच हजार की इनामी महिला गिरफ्तार
फरार चल रही पांच हजार रुपये की इनामी महिला को पटेलनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी महिला जमीनी विवाद के उस मामले में फरार थी, जिसमें मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। एसएसपी अजय सिंह ने हाल में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को अभियान चलाने का निर्देश दिया है। इसके तहत एसओजी भी कार्रवाई कर रही है।
एसओजी को सूचना मिली कि देहरादून पटेलनगर थाना क्षेत्र से फरार सिमला देवी निवासी हरसौली, कोतवाली मुजफ्फनगर हाल में अपने जिले के मंसूरपुर थाना क्षेत्र के हुसैनपुर बोपरा गांव में छिपी थी। एसओजी के उपनिरीक्षक कुंदन राम के नेतृत्व में महिला कांस्टेबल संग पुलिस टीम वहां पहुंची। वहां से आरोपी महिला को गिरफ्तार कर दून लाया गया। गुरुवार को आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय से आरोपी महिला को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। मामले में पांच आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखण्ड STF और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरराज्यीय हथियार तस्कर गिरफ्तार