खेत में नग्न हालात में मिला टुकटुक चालक का शव

खबर शेयर करें 👉

विकास कालोनी वार्ड 16 रुद्रपुर के निकट चरी के खेत मे टुकटुक चालक का शव नग्न अवस्था मे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव के पास कीट नाशक दवाइयों के रेपर बरामद किए। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 28 वर्षीय मुकेश पुत्र भगवान दास निवासी विकास कालोनी वार्ड 16 अपने परिवार के साथ रहता था।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बाथरूम में फिसलने से युवक की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

उसके परिवार में पत्नी नेहा, दो छोटे बच्चे और माँ बाप है। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि मुकेश नशे का आदी था। जिसके कारण पत्नी से झगड़ता था। बीते बुधवार सांय भी उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद वह घर से निकल गया था। गुरुवार सुबह मुकेश का शव घर के पास चरी के खेत में नग्न अवस्था मे पड़ा मिला। सूचना मिलते ही कोतवाल सुंदरम शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव के पास से शराब के पाउच और कीट नाशक दवाई के रेपर बरामद किए। कोतवाल सुंदरम शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119