पेट दर्द की शिकायत पर महिला अस्पताल पहुंची युवती ने मृत भ्रूण को दिया जन्म
हल्द्वानी। पेट दर्द की शिकायत लेकर महिला अस्पताल पहुंची 18 वर्षीय युवती ने मृत भ्रूण को जन्म दिया। गर्भवती होने के समय वह नाबालिग थी। इसके चलते पुलिस ने भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया। हालांकि परिजनों की ओर से किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई है।
कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि युवती मूलरूप से मिलक जिला रामपुर (यूपी) निवासी है। गौलापार खेड़ा में वह अपने परिवार के साथ रहती है। शनिवार को युवती को पेट में दर्द उठा तो परिजन उसे महिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जांच के बाद युवती के गर्भ में मृत भ्रूण की पुष्टि हुई। पुलिस के मुताबिक, गर्भवती होने के समय युवती नाबालिग थी। इस वजह से भ्रूण का पोस्टमार्टम कराया गया।
भ्रूण करीब चार से पांच माह का बताया जा रहा है। फिलहाल परिजनों ने किसी भी तरह के आरोप से इनकार किया है। कोतवाल उमेश मलिक ने कहा है कि संबंधित थाने को जांच करने के आदेश दिए गए हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर घटगढ़ के पास पर्यटकों से भरा टेंपो ट्रैवलर पलटा, 12 घायल
दुर्घटना अपडेट : नैनी-जागेश्वर में भीषण सड़क हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, मां-बेटी समेत तीन की मौत, क्षेत्र में पसरा मातम
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : पिता को विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल करने का पूरा अधिकार