अलग अलग क्षेत्रों से महिला व युवती लापता -गुमशुदगी दर्ज
रामनगर। कोतवाली पुलिस ने दो अलग अलग क्षेत्रों से दो लोगो की गुमशुदगी दर्ज की हैं।दिवाकर शर्मा पुत्र विशेष शर्मा निवासी नई बस्ती गुल्लरघटी रामनगर द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी सोनिया बीते दिन रविवार 06 अक्टूबर को घर से नाराज होकर चली गई है और फिर वापस नहीं आई।उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया है।
वहीं दूसरी ओर परवेश पुत्र स्वर्गीय कन्हैया निवासी बम्बाघेर रामनगर द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते दिन रविवार को उसकी पुत्री कुमुल उम्र 20 वर्ष घर से बिना बताए कहीं चली गई है।उसकी काफी खोजबीन की लेकिन पता नहीं चल पाया है।कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि दोनो की कोतवाली रामनगर में गुमसुदगी की दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल