भवाली शिप्रा नदी में मिला नवजात का शव -क्षेत्र में सनसनी फैली
भवाली थाना क्षेत्रांतर्गत एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। वहां शिप्रा नदी में नवजात का शव मिला है। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से निकाला और अस्पताल लेकर गई जहां पर डॉक्टरों ने शिशु को मृत बताया। जानकारी के अनुसार भवाली की शिप्रा नदी में सोमवार की सुबह एक नवजात शिशु मिला। जिसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से निकालकर अस्पताल लेकर गई जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत बताया।
मामले की जानकारी देते हुए एसआई प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि नदी में मृत अवस्था में मिले शिशु के मौत का कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस लगातार मामले की जांच में जुटी हुई है। उधर घटना के बाद नगर में तरह तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है। साथ ही घटना को लेकर लोगों में आक्रोश भी है। शिप्रा नदी में नवजात शिशु मृत कैसे पहुंचा इस संबंध में पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है। कुछ लोगों घटना को लोकलाज से बचने से भी जोड़ रहे हैं। कुल मिलाकर यह घटना सभ्य समाज के लिए शर्मनाक करने जैसी है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल