तल्लीताल क्षेत्र निवासी युवक ने मंगोली चौकी के पुलिस कर्मी पर लगाया मारपीट का आरोप
नैनीताल । नगर के तल्लीताल क्षेत्र निवासी एक युवक ने मंगोली चौकी के एक पुलिस कर्मी पर मारपीट का आरोप लगाया है। मामले में युवक की ओर से जिले के पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग की है।
तल्लीताल कृष्णापुर निवासी हरीश रौतेला ने शिकायती पत्र देते हुए कहा है कि वह बीते दिनों शाम पांच बजे अपने वाहन खुर्पाताल की ओर गया था वह खुर्पाताल से वापस आ रहा था तभी सरिताताल के समीप एक वाहन से पास लेने के दौरान पुलिस कर्मी ने उसका वाहन रोक लिया। आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मी नशे की हालत में था जिसने उसके साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान उसके हाथ में गंभीर चोट आई है साथ ही उसके वाहन की फोटो लेकर सीज करने की भी धमकी दी गई है। युवक ने पुलिस कप्तान को शिकायती पत्र भेज कार्रवाई की मांग की है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
UKnews-भीमताल-चाफी-धानाचूली मोटर मार्ग पर दो नवंबर तक यातायात रहेगा बंद
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न