पूर्व पार्षद पर भाई ने लगाया गुंडागर्दी कर अवैध कब्जा करने का आरोप
हल्द्वानी। पूर्व पार्षद रवि जोशी पर ही बड़े भाई ने गुंडागर्दी, अवैध कब्जा कर निर्माण करने की तहरीर कोतवाली में पुलिस को दिया है । तथा जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
नगर निगम के पूर्व पार्षद
पर उसके बड़े भाई शेखर जोशी ने थाना प्रभारी तथा चौकी इंचार्ज पुलिस चौकी हीरानगर को शिकायती पत्र प्रेषित करके अपने छोटे भाई पूर्व पार्षद रवि जोशी पर ही गुंडागर्दी करके उनकी पुश्तैनी संपत्ति पर कब्जा करने और अवैध रूप से टीन सेट का निर्माण करने तथा उनकी पुश्तैनी संपत्ति को गुंडागर्दी करके कब्जा करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। और पुलिस प्रशासन को प्रेषित शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि उनका छोटा भाई रवि झगड़ालू प्रवृत्ति का व्यक्ति है, और उससे मेरे परिवार को जान माल का खतरा है,
पुलिस प्रशासन को प्रेषित शिकायत में मेरी संपत्ति पर रवि जोशी द्वारा डाले गए अवैध टीन सेट को हटाने और जान की सुरक्षा प्रदान किए जाने और रवि जोशी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है ।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड…इंटर पास छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड…नैनीताल में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज