बरेली से लालकुआं जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

किच्छा। बरेली से लालकुआं जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई युवक की मौत से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है तथा वार्ड में भी की मौत के कारण सन्नाटा छा गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 16 नई बस्ती विकास कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार पुत्र विधाराम लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस के पास से घर को जा रहा था कि अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मृत्यु हो गई जिसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई रेलवे पुलिस द्वारा घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई तथा युवक को सीएससी केंद्र किच्छा लाया गया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी पाकर मृतक के परिवार वाले  सीएससी केंद्र में पहुंच गए तथा युवक की मौत पर विलाप करने लगे पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119