कुत्ते के काटने के बाद घर के लोगों को काटने लगा युवक -एसटीएच में इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम
हल्द्वानी। 12 वर्षीय किशोर को दस दिन पहले एक कुत्ते ने काट लिया। कुत्ते के काटने के नौ दिन बाद वह लोगों को काटने लगा। उसने पहले अपने पिता की अंगुली काट दी और फिर अपने दो छोटे भाइयों को भी काट दिया। रविवार को उसे सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां आधा घंटा चले इलाज के बाद उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के मुताबिक वार्ड नंबर तीन संजयनगर रुद्रपुर निवासी गोविंद सरकार मजदूरी करता है। उसके परिवार में उसकी मां, पत्नी और तीन लड़के थे। गोविंद सरकार ने बताया कि उसका बड़ा बेटा विक्की सरकार (12) को दस दिन पहले कुत्ते ने काट लिया। उसके बाद वह लोगों को काटने को दौडऩे लगा। बताया गया कि इस दौरान पहले उसने पहले पिता की अंगुली काट दी। इसके बाद अपने दो छोटे भाइयों को भी काट दिया। लोगों की मदद से उसे पकड़कर वहीं निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रुद्रपुर रिफर कर दिया। उसके बाद उसे उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लाया गया। वहां उसका इलाज शुरू हुआ, इलाज शुरू होने के आधे घंटे बाद ही उसकी मौत हो गई। उधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही हिदायत दी कि वह अपने और अपने परिजनों को रेबीज का इंजेक्शन लगा लें।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग