ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
खटीमा। ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। रघुलिया निवासी 24 वर्षीय धर्मेंद्र सिंह उर्फ सोनू पुत्र सतनाम सिंह बिजली फिटिंग काम करता था। सोमवार सुबह बिजली फिटिंग के कार्य से वह खटीमा आया था। अपराह्न दो बजे वह मुडेली के पास रेलवे के गेट नंबर 26 पर टनकपुर से पीलीभीत जा रही ट्रेन के चपेट में आ गया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर स्टेशन मास्टर कौशल कुमार ने रेलवे पुलिस को घटना की जानकारी दी। रेलवे पुलिस के एएसआई कृष्ण प्रताप सिंह शव को कब्जे में ले लिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के पिता सतनाम सिंह ने बताया कि धर्मेंद्र अविवाहित था। वह दोपहर में खाना खाने नहीं आया तो उसे फोन किया तो फोन स्विच ऑफ था। कुछ देर बाद पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न