बहन की ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
रुड़की। कानेवाली निवासी 28 वर्षीय युवक की ट्रक से कुचले जाने से मौत हो गई। वह बहन की ससुराल बालावाली से घर लौट रहा था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। सोमवार को मृतक के भाई राजपाल की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
लक्सर के कानेवाली गांव निवासी राजेश की बहन की ससुराल बालावाली गांव में है। सोमवार को वह बहन के घर गया था। देर शाम वह पैदल वहां से लौट रहा था। बालावाली और कलसिया गांव के बीच पीछे से सीमेंट से लदा हुआ एक बड़ा ट्रक आया और राजेश को अपनी चपेट में ले लिया। इससे राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक का चालक वाहन वहीं छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस और राजेश के परिजन मौके पर पहुंचे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तीनपानी बाईपास पर अब नहीं चलेगी लापरवाही –रॉन्ग साइड चलने वालों पर होगी बीएनएस की धारा 281 में कार्रवाई
उत्तराखंड…स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हत्या, बागेश्वर में सनसनी