दो जुड़वा नाबालिग बहनों के साथ छेड़खानी करने के आरोप में युवक गिरफ्तार
सितारगंज। नगर क्षेत्र में रहने वाली दो जुड़वा नाबालिग बहनों के साथ एक युवक द्वारा काफी समय से छेडख़ानी करने का मामला सामने आया है। आरोपी दोनों बहनों को रास्ते में रोककर जबरन पत्र भी थमाता था। आरोपी किशोरियों को गुंडो से उठाने की धमकी भी देता था। गुरुवार को परिजनों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गुरुवार को एक व्यक्ति ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मूल खिदमतपुर मुरादाबाद, हाल वार्ड-2 निवासी विपिन कुमार पुत्र सतरज कुमार उनकी 13 वर्ष की जुड़वा बेटियों के साथ लंबे समय से छेडख़ानी कर रहा है। आरोपी बेटियों को गुंडो से उठाने की धमकी भी देता है। बताया कि स्कूल जाने या बाहर जाने पर आरोपी दोनों बहनों को जबरन पत्र भी थमाता है। इससे दोनों बेटियां डरी-सहमी रहती हैं। गुरुवार को आरोपी ने फिर छेडख़ानी की। परिजनों को जैसे ही पता चला, उन्होंने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। एसएसआई कविंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 74, बीएनएस की धारा 352, 9/10 पोस्को में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी में देशभक्ति के उल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस
हरिद्वार : तरुण हिमालय इंटर कॉलेज देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
आंचल दुग्ध संघ की 705 समितियों में शान से लहराया तिरंगा -देशभक्ति के रंग में रंगा लालकुआं
तिरंगे के रंग में रंगा ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल -देशभक्ति के जोश में मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस
uttarakhand-वायरल वीडियो पर पुलिस का त्वरित एक्शन -बेल्ट लहराकर राहगीरों को डराने वाले चार युवक गिरफ्तार