पॉक्सो एक्ट का आरोपी को पुलिस ने रुद्रपुर से पकड़ा, गुमशुदा नाबालिग बरामद

खबर शेयर करें 👉

अल्मोड़ा। पॉक्सो एक्ट के आरोपी को अल्मोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीती 26 अगस्त को लमगड़ा क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के 22 अगस्त को घर से बिना बताये कहीं चले जाने व घर वापस नहीं आने के सम्बन्ध में तहरीर दी थी। तहरीर के आधार पर थाना लमगड़ा में एफआईआर पंजीकृत की गई। एसएसपी देवेन्द्र पींचा द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल संज्ञान लेकर सीओ अल्मोड़ा व थानाध्यक्ष लमगड़ा को टीम गठित कर गुमशुदा नाबालिग बालिका को शीघ्र बरामद करने व संलिप्त अभियुक्त को गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक

एसएसपी के निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन कर तत्काल नाबालिग बालिका की खोजबीन शुरु की गई। गठित टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी व जानकारी जुटाकर अथक प्रयास करते हुए बृहस्पतिवार को रुद्रपुर उधमसिंहनगर से गुमशुदा नाबालिग बालिका को अभियुक्त के कब्जे से छुड़ाया गया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर, पीड़िता के बयानों के आधार पर पंजीकृत अभियोग में धारा 137(2)/ 87/64 बीएनएस व 5(ठ)/ 6 पॉक्सो अधिनियम की बढ़ोतरी कर आवश्यक कार्यवाही की गई। लमगड़ा पुलिस टीम में अपर उप निरीक्षक विक्रम सिंह, हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव, महिला कांस्टेबल मुन्नी पंत शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119