आंगनबाड़ी केंद्र में नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख की ठगी

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर।  पतरामपुर क्षेत्र की एक महिला ने एक व्यक्ति पर आंगनबाड़ी केंद्र में नौकरी लगवाने के नाम पर डेढ़ लाख रूपये ठगने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर सौंपी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पतरामपुर निवासी रिजवाना ने कहा कि ग्राम वीरपुरी निवासी एक व्यक्ति एवं उसके दोस्त का गांव की एक महिला के घर आना-जाना है। महिला ने उस व्यक्ति से पीड़िता की पुत्री की नौकरी लगवाने की बात करवाई। आरोपी ने अपने को मीडिया प्रभारी एवं एक संगठन का पदाधिकारी बताया। पतरामपुर आंगनबाड़ी केंद्र में एक पद खाली होने पर या किसी अन्य पद पर सरकारी नौकरी लगवाने की बात कहते हुए आरोपी ने डेढ़ लाख रुपये ले लिए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी

नौकरी न लगने पीड़िता ने जब आरोपी से रकम वापस मांगी तो उसने रकम लौटाने से इंकार कर दिया। मामला बढ़ने पर आरोपी ने 60 हजार रुपये का चेक दे दिया साथ ही शेष रकम को एक माह में लौटाने का वादा किया। जब आरोपी द्वारा दिया चेक भुगतान के लिये बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uttarakhand--4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119