अल्मोड़ा में 10 को लगेगा रोजगार मेला
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 03 अक्टूबर, – सहायक क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी भगवती धर्मशक्तू ने बताया कि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एकेडमी द्वारा दिनॉंक 10 अक्टूबर, 2022 का प्रातः 10ः00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, अल्मोड़ा नियर पं0 जनार्दन जोशी आई0टी0आई0 अल्मोड़ा नियर आकाशवाणी में रोजगार मेले का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने बताया कि चयन कम्पनी द्वारा टाटा केपिटल हाउसिंग फाईनेंस लि0 के लिए CUSTOMER RELATIONSHIP EXCUTIVE हेतु 23 पदों के लिए साक्षात्कार के आधार पर किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए शैक्षिक योग्यता स्नातक/स्नातकोत्तर/बीसीए/एमसीए /बीबीए/एमबीए तथा आयु 18 वर्ष से 26 वर्ष है।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अर्ह अभ्यथी्र दिनॉंक 10 अक्टूबर, 2022 को प्रातः 10ः00 बजे क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में अपने शैक्षिक योग्यता के समस्त मूल प्रमाण पत्र व छाया प्रतियों, बायाडाटा एवं 02 पासपोर्ट साईज फोटोग्राफ के साथ उपस्थित हो सकते है। उन्होंने बताया कि इसके लिए कोई भी मार्ग व्यय देय नहीं होगा, अधिक जानकारी के लिए दूरभाष न0 9871002995 में सम्पर्क कर सकते है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

चितई में जंगल में भटका युवक तीन घंटे बाद सुरक्षित बरामद
99% अंक के साथ प्रकृति पाण्डे ने किया टॉप -इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल का कक्षा 10 का परिणाम रहा शानदार
“ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार