थाना गंगोलीहाट पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार-
हरगोविंद रावल
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, लोकेश्वर सिंह, के आदेशानुसार, क्षेत्राधिकारी पिथौरागढ़, महेश चन्द्र जोशी, क्षेत्राधिकारी धारचूला, विनोद कुमार थापा के निर्देशन में जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर पूर्ण रुप से अंकुश लगाने हेतु अवैध मादक पदार्थो की बिक्री/तस्करी करने वालों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किये जाने के क्रम में दिनाँक- 17.07.2022 को चौकी प्रभारी पनार उ0नि0 प्रकाश पाण्डे मय पुलिस टीम द्वारा विरगोली के पास चैकिंग के दौरान गराली वाले रास्ते पर 02 अभियुक्तगण क्रमशः (1) होशियार सिंह पुत्र गुसांई सिंह निवासी ग्राम विरगोली तहसील गंगोलीहाट (2) गोविन्द सिंह पुत्र गम्भीर सिंह निवासी उपरोक्त को क्रमशः 5-5 लीटर, कुल 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया ।
उपरोक्त अभियुक्तगणों के विरुद्ध थाना गंगोलीहाट में धारा- 60 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद पिथौरागढ़ द्वारा मिशन मर्यादा के तहत धार्मिक स्थलों के आस पास शराब पीकर हुड़दंग करने व गंदगी करने वाले कुल 35 व्यक्तियों का पुलिस अधिनियम के अन्तर्गत चालान किया गया । पुलिस टीम में उपनि. प्रकाश पाण्डे, श्रवण कुमार शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…ग्राफिक एरा भीमताल के तीन विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, अमेजन में ₹47.88 लाख सालाना पैकेज
उत्तराखंड…पांच दिन भारी बारिश का खतरा –उत्तराखंड में रेड अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर
उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश