खंड शिक्षा अधिकारी ने किया कई विद्यालयों का निरीक्षण दिए आवश्यक दिशा निर्देश
एस आर चंद्रा
भिकियासैण। खण्ड शिक्षा अधिकारी सल्ट हरेन्द्र शाह के द्वारा विकासखण्ड के राजकीय इण्टर काॅलिज कोटाचामी,राजकीय प्राथमिक विद्यालय कूपी सारूड़,राजकीय प्राथमिक विद्यालय झड़गाँव,राजकीय प्राथमिक विद्यालय रीठा टुकरा का आज औचक निरीक्षण किया गया।
उक्त विद्यालयो में दो प्रधानाध्यापक बगैर प्रार्थना पत्र व बिना अवकाश स्वीकृत किए पाए गए।खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा उक्त दोनो प्रधानाध्यापको का स्पष्टीकरण लेते हुए,अग्रिम कार्यवाही प्रस्तावित करने का आदेश जारी किया गया।विद्यालयो में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लाने हेतु समयबद्धता को लागू करना उनकी प्राथमिकता में है।शैक्षिक सम्प्राप्ति हेतु उनके द्वारा समस्त विद्यालयो में स्वयं अध्यापन कार्य किया गया।
राजकीय इण्टर काॅलिज कोटाचामी में इण्टरमीटिएट स्तर पर भूगोल विषय का अध्यापक नहीं होने की स्थिति में समस्त छात्र-छात्राओ को उक्त विषय पर स्वयं खण्ड शिक्षा अधिकारी द्वारा अध्यापन कराया गया तथा समस्त छात्र-छात्राओ को आश्वस्त किया कि जब भी उन्हे अवसर मिलेगा,वह पुनः अध्यापन कार्य के लिए आएंगें।
सांथ ही साह द्वारा प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालयो में विभाग द्वारा जारी आनन्दम् पाठयक्रम एवं आरोही पाठ्यक्रम को लगातार जारी रखने के निर्देश दिए गए। उन्होने सभी अध्यापकों से समय पर विद्यालयों में पहुँचने को कहा है, किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जायेगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



Uttarakhand-लालकुआं में भीषण सड़क हादसा -कैंटर की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत
UKnews-पिथौरागढ़ में 3.7 तीव्रता का भूकंप -उत्तराखंड में फिर डोली धरती
मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी