छह चौकी प्रभारी सहित 10 पुलिस कर्मी लाइन हाजिर – उत्कृष्ट कार्य करने वाले चार पुलिस अधिकारी सम्मानित
हल्द्वानी। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने अपराध गोष्ठी में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के पेंच कसे। उन्होंने लापरवाही बरतने वाले 6 चौकी प्रभारी सहित 10 कार्मिकों को लाइन हाजिर किया। एसएसपी पीएन मीणा ने मंगलवार को स्टेडियम सभागार में अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया। उन्होंने नशे की तस्करी के खिलाफ कठोर कदम उठाने के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। एसएसपी ने सभी संबंधितों को निर्देशित किया कि नशे के तस्करों की तस्करी चैन को तोड़ें और इसके नेटवर्क का पर्दाफाश करें। कार्यवाही केवल आंकड़ों तक सीमित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा एनडीपीएस और आबकारी अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें और अपराधियों को सजा दिलवाने के लिए सख्त कदम उठाएं। उन्होंने एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स को निर्देश दिए कि वे सक्रिय रूप से कार्य करें और नशे के कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को पकड़ने में कोई कसर न छोड़ें। एसएसपी ने कहा कि जो पुलिस कर्मी एनडीपीएस अधिनियम और नशे की तस्करी के खिलाफ अच्छी कार्यवाही करेंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा, लेकिन लापरवाही बरतने वालों पर कार्यवाही भी की जाएगी।
इसी क्रम में अच्छा कार्य करने वाले 4 अधिकारियों एसएसआई दीपक बिष्ट लालकुआं, एसएसआई मनोज नयाल कोतवाली रामनगर, एसआई गगनदीप थाना भीमताल, एसआई मनोज कुमार चौकी इंचार्ज खेड़ा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। वहीं, अपने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर उ.नि. बबीता थाना हल्द्वानी, उ.नि. श्याम सिंह बोरा थाना हल्द्वानी, उ.नि. प्रवीण कुमार प्रभारी चौकी मेडिकल थाना हल्द्वानी, उ.नि. विजय कुमार प्रभारी चौकी हीरानगर थाना हल्द्वानी, उ.नि. जगदीप सिंह नेगी प्रभारी चौकी टीपी नगर थाना हल्द्वानी, उ.नि. भुवन सिंह राणा प्रभारी चौकी मंडी थाना हल्द्वानी, उ.नि. देवेंद्र सिंह राणा प्रभारी चौकी भोटिया पड़ाव, उ.नि. रमेश चंद्र पंत प्रभारी चौकी कोटाबाग थाना कालाढूंगी, एनटीएफ के कांस्टेबल अरविंद कार्की व नवीन कुमार को फटकार लगाते हुए लाइन हाजिर किया है। एसएसपी मीणा ने थाना स्तर पर पुलिस कार्यप्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए सर्किल ऑफिसर्स को जिम्मेदारी सौंपी और लंबित विवेचनाओं व मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए प्रभारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिसिंग के मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कई थाना/चौकी प्रभारियों को फटकार लगाई और 15 दिनों के भीतर सुधार लाने के निर्देश दिए। मासिक अपराध गोष्ठी में एसपी सिटी प्रकाश चंद, नरेंद्र सिंह कुंवर सीएफओ नैनीताल, भगवत सिंह राणा प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन, जितेन्द्र कुमार उप्रेती निरीक्षक एलआईयू, चंद्रशेखर भट्ट आशुलिपिक, पूरन आगरी रीडर सहित सभी थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी, यातायात व सीपीयू प्रभारी मौजूद रहे।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com
उत्तराखंड : दो बेटे 30 घंटे तक बेहोश -होश आया तो अलमारी से साढ़े सात लाख नकद और सात लाख के जेवर गायब
उत्तराखंड : रेस्टोरेंट रिव्यू टास्क के नाम पर महिला से 1.40 लाख की साइबर ठगी