प्रशासन ने खोले 11 मार्ग -देखें ताजा अपडेट-
हल्द्वानी- बारिश के वजह से भूस्खलन के वजह से जिले का संपर्क कई पर्वतीय नगरों से टूट गया था। इस बारिश में बड़ी संख्या में जनहानि हुई है। पुलिस द्वारा रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। वही लोगों को सुरक्षित स्थानों में ले जाने का काम भी जारी है तो वहीं मलवे में दबे शव भी लगातार बरामद किए जा रहे हैं। बुधवार को रेस्क्यू कार्य में तेजी आई गई और पुलिस व प्रशासन की टीम कई मार्गों को खोलने में कामयाब हुई है।
खुले मार्ग-
1- हल्द्वानी से अल्मोड़ा जाने वाले यात्री मुक्तेश्वर होते लमगड़ा शहर फाटक मार्ग से होते हुये अपने गंतव्य स्थाना को जा सकते है।
2- कैची से भवाली तक मार्ग छोटे वाहनों के लिए ही खोला गया है
3- नैनीताल में फंसे एवं रुके हुए यात्री कालाढूंगी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
4- भवाली में फंसे हुये यात्री भीमताल से होते हुए बाया हल्द्वानी से अपने गंतव्य को जा सकते हैं
5- गेठिया में फंसे हुए यात्री बाया भवाली होते हुए भीमताल से हल्द्वानी होते हुए अपने गंतव्य को जा सकते हैं।
6- नैनीताल से हल्द्वानी छोटे वाहनों के लिये खोला गया है ।
7- रामनगर से धनगढ़ी वाला मार्ग खुला है।
8- रानीखेत से हल्द्वानी आने वाले यात्री भतरोजखान चौरी घटटी-हरड़ा-चिमटाखाल-मोहान-रामनगर से होते यात्रा कर सकते हैं।
9- भवाली से कैची धाम तक ही मार्ग को खोला गया है तथा अल्मोड़ा मार्ग खैरना के पास मलवा आने से अभी भी बंद है।
10- हल्द्वानी से काठगोदाम होते हुए चोरगलिया, सितारगंज मार्गं यातायात सुचारू है।
11- नैनीताल रूसी बाईपास मार्ग बाया सुखाताल मार्ग यातायात सुचारू है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…मानसून को लेकर सख्त हुए कुमाऊँ आयुक्त –आपदा परिचालन केंद्र को 24 घंटे अलर्ट मोड में रखने के निर्देश