गांजा तस्कर को 11 साल का कठोर कारावास व एक लाख अर्थदंड
अल्मोड़ा। गांजा तस्करी के एक मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (एनडीपीएस) श्रीकान्त पाण्डेय ने अभियुक्त कैलाश सिंह रावत को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 साल का कठोर कारावास व एक लाख रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है। जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पूरन सिंह कैड़ा ने बताया कि दिनांक 25-05-2022 को पुलिस चेकिंग के दौरान अभियुक्त की गाड़ी से 05 बोरों में 54.754 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। जिसे मौके पर शील सर्व मोहर कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। विवेचनाधिकारी द्वारा विवेचना पूर्ण कर आरोप पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
इस मामले का विचारण विशेष सत्र न्यायाधीश, अल्मोड़ा के न्यायालय में चला। इस मामले में अभियोजन की ओर से 07 गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया गया तथा अभियोजन की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी, पूरन सिंह कैड़ा एवं सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता फौजदारी शेखर चन्द्र नैल्वाल द्वारा न्यायालय को बताया कि अभियुक्त कैलाश सिंह रावत से अवैध गांजा बरामद हुआ है और अभियुक्त द्वारा अवैध रूप से गांजे का कारोबार किया जा रहा है तथा दस्तावेजी साक्ष्य भी न्यायालय में प्रस्तुत किए गए। विशेष सत्र न्यायाधीश, अल्मोड़ा द्वारा दस्तावेजी साक्ष्यों एवं पत्रावली का परिशीलन कर अभियुक्त कैलाश सिंह रावत पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम घुघती घनयाल पो. घुघती थाना सल्ट जिला अल्मोड़ा को धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत 11 साल का कठोर कारावास व एक लाख रूपये के अर्थदण्ड से दंडित किया गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग