12वीं कक्षा की छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर दी जान

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। देवलचौड़ में रहने वाली 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस के अनुसार, घटना से पहले छात्रा अपने कमरे में गई थी। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने आवाज दी लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। इसके बाद परिवार वालों ने कमरे में जाकर देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी मिली।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंटरनेट के युग में भी संचार संकट : जागेश्वर क्षेत्र के कई गांवों में बीएसएनएल और एयरटेल सेवाएं ठप -ग्रामीणों व पर्यटकों को भारी परेशानी

घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी जिसके बाद टीपी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि छात्रा अपने नैनिहाल में रहकर प्राइवेट स्कूल में पढ़ती थी और उसके माता-पिता पहाड़ में रहते है। पुलिस का कहना है कि छात्रा कई दिनों से परेशान थी।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  “ऑपरेशन प्रहार” का बड़ा वार: 66 लाख की स्मैक के साथ तस्कर दबोचा -हल्द्वानी-वनभूलपुरा में दो और गिरफ्तार
Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119