UK: सात दिन से लापता युवक का रामगंगा नदी में मिला शव -मासी के थापला में ग्रामीणों ने देखा
चौखुटिया/अल्मोड़ा। तहसील चौखुटिया के ग्राम पंचायत हाट से सात सितंबर से लापता चल रहे युवक जयप्रकाश का शव मंगलवार को मासी से करीब एक किलोमीटर दूर थापला के पास रामगंगा नदी में मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान जयप्रकाश के रूप में की।
युवक के लापता होने के बाद परिजनों की तहरीर पर कोतवाली चौखुटिया में गुमशुदगी दर्ज की गई थी। इसके बाद से चौखुटिया पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। एसडीआरएफ ने चौखुटिया से मरचूला तक रामगंगा नदी में राफ्टिंग के माध्यम से भी सर्च अभियान चलाया था।
मंगलवार सुबह थापला के पास रामगंगा नदी में ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ के गोताखोरों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया।
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी जांच की। इसके बाद वहां पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान जयप्रकाश के रूप में की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

uttarakhand-फर्जी प्रमाणपत्र से MBBS दाखिले का मामला -चार छात्राओं समेत पांच पर FIR
फैसले से पहले ही मंत्री ने बताया याचिका खारिज- नैनीताल हाईकोर्ट ने केस दूसरी पीठ को किया रिफर