प्लाट दिखाकर हरियाणा के युवक से हड़पे 14 लाख-

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। संजयनगर खेड़ा के रहने वाले एक व्यक्ति ने हरियाणा के व्यक्ति को प्लाट दिखाकर लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने ट्रांजिट कैंप में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। संजय नगर खेड़ा निवासी पवन कुमार ने बताया कि हरियाणा के रहने वाला एक व्यक्ति आया और उसने रुद्रपुर में एक प्लाट अपना बताते हुए बेचने का प्रस्ताव रखा। बातों में आकर चौदह लाख में सौदा तय हुआ।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-स्टील प्लांट की मशीन दिलाने के नाम पर 5.10 लाख की ठगी -पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी

आरोप था कि उसने 14 लाख का भुगतान आरटीजीएस के जरिए कर दिया। इसके अलावा प्लाट बिक्री अभिलेख भी तैयार कर उसने स्टांप शुल्क सहित 1.15 लाख रुपये भी उप निबंधक कार्यालय में जमा कर दिए। 11 जनवरी 2022 को जब वह प्लाट पर निर्माण कार्य शुरू कर रहा था। एक व्यक्ति आया और प्लाट पर अपना अधिकार जताने लगा। बताया कि यह प्लाट उसने किसी महिला से खरीदा है। जब इस संबंध में विक्रेता से संपर्क किया। तो वह टालमटोल करते हुए धमकी देने लगा। पीड़ित ने ट्रांजिट कैंप में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119