16 डाक्टरों ने की सामूहिक इस्तीफे की पेशकश
रुद्रप्रयाग। सरकारी अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों को 50 फीसदी अतिरिक्त भत्ता सहित अनेक मांगों पर कार्यवाही न होने से नाराज चिकित्सकों ने अब आर-पार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है। रुद्रप्रयाग जनपद के 16 चिकित्सकों ने प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के सम्मुख सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की है। जबकि 24 मार्च की बैठक में आंदोलन की अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी। प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने सरकारी अस्पतालों की उपेक्षा पर कड़ी नाराजगी जताई है।
डॉक्टरों का आरोप है कि अस्पतालों के बजाए मेडिकल कालेजों को अधिक वरियता दी जा रही है जबकि अस्पताल में डॉक्टर विपरीत परिस्थिति में कार्य कर रहे हैं। प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ के जिलाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा चिकित्सकों की उपेक्षा से निराश होकर अब डॉक्टर पहले चरण में अपने संगठन के सम्मुख सामूहिक इस्तीफे की पेशकश कर रहे हैं। जनपद के 16 डॉक्टरों ने संघ के सामने सामूहिक इस्तीफे की पेशकश की है। कहा कि अस्पतालों में तैनात विशेषज्ञ चिकित्सकों भी अब बड़ा कदम उठाने का फैसला लेने को तैयार हैं। कहा कि प्रदेश सरकार के रवैये से नाराज चिकित्सक अब बड़े आंदोलन की भी रणनीति बना रहे हैं इसके लिए 24 मार्च को महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर कार हादसा अपडेट : दो युवकों की मौत, एक युवक और युवती घायल -चारों हल्द्वानी निवासी
बेस अस्पताल की बदहाली पर सांसद अजय भट्ट का पारा चढ़ा -अव्यवस्थाओं पर अधिकारियों को लगाई फटकार
बिचखाली की रामलीला में दशरथ पुत्र वियोग और केवट भक्ति के प्रसंगों ने किया भावुक
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में यूपीसीएल अधिकारियों का दो दिवसीय एआई प्रशिक्षण संपन्न