16 वर्षीय युवती गर्भवती, युवक पर मुकदमा दर्ज-
देहरादून। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय युवती 18 सप्ताह की गर्भवती हो गई। परिजनों को इसका पता उस वक्त लगा जब युवती के पेट में दर्द हुआ। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के जरिए गर्भवती होने की रिपोर्ट मिलने पर लड़की मां ने एक युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि युवती की मां ने तहरीर दी।
कहा कि उनकी बेटी कई दिनों से पेट दर्द कि शिकायत कर रही थी। उन्होंने पटेलनगर स्थित अस्पताल में दिखाया। वहां अल्ट्रासाउंड कराया तो वह 18 सप्ताह की गर्भवती निकली। मां ने गर्भ ठहरने को लेकर बेटी से पूछा। उसने बताया कि अभय नाम का युवक प्रेम संबंध की बात कहकर काफी समय से उसके साथ शारीरिक संबंध बना रहा है। इस दौरान ही वह गर्भवती हुई। मां ने इसे लेकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



मंत्री कैड़ा ने सर्पदंश से मृतक जोध सिंह के परिजनों को सौंपा 10 लाख रुपये की सहायता राशि का चेक
खड़गे ने लांघी राजनीतिक मर्यादा -दिवंगत पिता पर टिप्पणी के लिए देश से मांगें माफी : अजय भट्ट
अमृतपुर बाईपास को सर्वोच्च प्राथमिकता -पर्यटन सीजन के जाम से जल्द मिलेगी राहत : सीएम धामी
UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान