इस वक्त की बड़ी खबर-नाले को पार करते समय कार बही- चार लोगों की मौत- पांच लापता-

खबर शेयर करें 👉

रामनगर : नैनीताल जिले के रामनगर में बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में अब तक 4 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। जबकि, 5 लोग लापता बताए जा रहे हैं। सड़क पर बह रहे नाले को पार करते हुए कार बह गई, जिसमें 9 लोग सवार थे। ताजा जानकारी के हादसे में 8 लोगों की मौत मौत कि आशंका है। एक युवती को बचा लिया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश

रामनगर ढेला गांव में तेज बहाव में एक अर्टिगा कार बह गई है। इसमें फिलहाज 9 लोग सवार बताए जा रहे हैं। तीन युवक और एक युवती का शव बरामद किए जा चुके हैं। साथ ही एक युवती को बचा लिया गया है। जिसे रामनगर संयुक्त अस्पताल भर्ती कराया गया है। युवती बदहवास है वह कुछ भी बता पाने की हालत में नहीं है। इसलिए मामले के बारे में पूरी जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  मुख्यमंत्री धामी आज पिथौरागढ़ दौरे पर -आदि कैलाश परिक्रमा रन में होंगे शामिल, विकास योजनाओं की देंगे सौगात

बताया जा रहा कि ढेला गांव के रिसार्ट में पंजाब नंबर की अर्टिगा कार कार सवार आठ लोग रुके थे। शुक्रवार सुबह पांच बजे सभी लोग रिसार्ट से रामनगर के लिए वापस आ रहे थे। गुरुवार रात को हुई बारिश का पानी सुबह सड़क पर आ गया। बहाव का अंदाजा न होने के कारण कार चालक ने वाहन पानी में उतार दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-माणा पास से औली तक दौड़ेंगे धावक -धामी ने किया 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

इस दौरान कार समेत सभी सवार बह गए। स्थानीय लोगों ने शोर मचाकर अन्य लोगों को भी बुलाया गया और बस रहे लोगों को बचाने का प्रयास किया। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119