ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखने के लिए घर से निकली 18 वर्षीय युवती लापता
हल्द्वानी। ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखने के लिए घर से निकली 18 वर्षीय युवती लापता हो गई है। पुलिस ने युवती की गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। युवती की अंतिम लोकेशन हल्द्वानी में मिली है, इसके बाद से उसका फोन बंद आ रहा है जिससे परिजनों में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार मुखानी थाना क्षेत्र के मल्ला फतेहपुर निवासी एक भाई ने अपनी बहन की गुमशुदगी दर्ज कराई है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि उसकी बहन 9 मार्च को सुबह 9 बजे रोज की तरह ब्यूटी पार्लर का कोर्स सीखने के लिए हल्द्वानी के चारधाम मंदिर स्थित एक संस्थान गई थी लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटी। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों ने फिर पुलिस से संपर्क किया और युवती का फोन ट्रेस किया गया। उसकी अंतिम लोकेशन हल्द्वानी में पाई गई। इधर मुखानी थानाध्यक्ष विजय मेहता ने कहा कि युवती की खोजबीन जारी है और जल्द ही उसका पता लगाया जाएगा।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग