संदिग्ध परिस्थितियों के चलते महिला ने लगाई फांसी
हल्द्वानी। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते एक महिला ने घर के कमरे में ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। आनन-फानन में परिजनों द्वारा महिला को अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि किसी बात को लेकर महिला का पड़ोसियों से विवाद हो गया था जिसकी पुलिस जांच कर रही है। वहीं बुधवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के वार्ड-13 राजपुर निवासी 34 वर्षीय शांति देवी पत्नी जगजीवन राम पेशे से मजदूर का काम करते थे। बताया जा रहा कि महिला यहां अपने पति व पांच बच्चों के साथ रहती थी। पुलिस के अनुसार मंगलवार शाम शांति का अपने पड़ोसियों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद शांति का भाई घर पहुंचा तो उससे भी विवाद हो गया। विवाद के बाद शांति अपने कमरे में सोने के लिए चली गई। इसी कमरे में उसके पांच बच्चे सोए हुए थे। वहीं शांति का भाई अपने जीजा जगजीवन के साथ बाजार चला गया। थोड़ी देर बाद जब दोनों घर लौटे और कमरे के अंदर पहुंचे तो शांति का शव फंदे से लटका देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन फानन में परिजनों द्वारा महिला को अस्पताल लाया गया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर बुधवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। महिला के इस आत्मघाती कदम के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


भीमताल में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार -3300 रुपये बरामद
ग्राफिक एरा भीमताल में ‘प्रयुक्ति 2.0’ का समापन -देशभर से पहुंचे 1000 से अधिक प्रतिभागी
UKnews-अज्ञात वाहन की टक्कर से मामा-भांजे की मौत -परिवार में मचा कोहराम
UKnews-गोरापड़ाव फ्लाईओवर सड़क हादसे में तीसरे किशोर की भी मौत -घायल युवती का उपचार जारी
दीपावली से पहले छह दुग्ध समितियों को 32 लाख रुपये का बोनस वितरित