उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन -66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

खबर शेयर करें 👉

नैनीताल। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता, नैनीताल के पूर्व विधायक और उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का 66 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से नैनीताल सहित पूरे प्रदेश के राज्य आंदोलनकारियों, राजनीतिक दलों और विभिन्न जनसंगठनों में शोक की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, डॉ. जंतवाल नियमित स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली गए थे, जहां उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा। उनके पार्थिव शरीर को नैनीताल लाया जा रहा है। उनके परिवार में पत्नी सावित्री जंतवाल, जो कुमाऊं विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं, और दो बेटियां हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रामपुर तिराहा कांड के दो घायल आंदोलनकारियों को धामी सरकार का बड़ा सहारा -अब देखभाल के लिए मिलेंगे ₹20 हजार प्रतिमाह

डॉ. जंतवाल उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्यों में शामिल थे। राज्य गठन के बाद वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में उन्होंने नैनीताल सीट से जीत दर्ज कर विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व किया था। छात्र राजनीति से सार्वजनिक जीवन की शुरुआत करने वाले जंतवाल डीएसबी परिसर छात्रसंघ के उप सचिव, सचिव और अध्यक्ष के साथ ही छात्र महासंघ के अध्यक्ष भी रहे।

उत्तराखंड राज्य आंदोलन में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही। ‘नशा नहीं, रोजगार दो’ आंदोलन, वनाधिकार आंदोलन सहित प्रदेश के विभिन्न जन आंदोलनों में उन्होंने सक्रिय और अग्रणी भूमिका निभाई। उत्तराखंड राज्य निर्माण के संघर्ष में उन्होंने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई और आंदोलन के दौरान जेल भी गए। वह उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रहे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बहू पर सास के सिर पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

राज्य आंदोलन और जनसरोकारों से उनका जुड़ाव अंतिम समय तक बना रहा। हाल ही में उत्तराखंड क्रांति दल की ओर से गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर निकाली गई यात्रा में उन्होंने गैरसैंण, चौखुटिया और द्वाराहाट सहित कई क्षेत्रों में भागीदारी की थी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uk-पति पर मारपीट और तीन तलाक देने का आरोप -महिला ने पुलिस से लगाई कार्रवाई की गुहार

उनके निधन पर पूर्व सांसद महेंद्र पाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष मुकेश जोशी, दर्जा मंत्री शांति मेहरा, विधायक सरिता आर्य, पूर्व विधायक संजीव आर्य सहित अनेक राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। शोक व्यक्त करने वालों ने डॉ. जंतवाल के निधन को उत्तराखंड और राज्य आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि उनके संघर्ष, विचार और जनहित के प्रति समर्पण को हमेशा याद किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119