उत्तराखंड : रामपुर तिराहा कांड के दो घायल आंदोलनकारियों को धामी सरकार का बड़ा सहारा -अब देखभाल के लिए मिलेंगे ₹20 हजार प्रतिमाह
–पूर्णतः शैय्याग्रस्त प्रकाश चन्द्र कांति और अमित ओबराय के लिए एक-एक सहायक की होगी व्यवस्था, शासनादेश जारी
देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य आंदोलन के दौरान हुए रामपुर तिराहा कांड में पुलिस की गोलियों से घायल होकर जीवनभर के लिए शैय्याग्रस्त हुए दो राज्य आंदोलनकारियों को धामी सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर दोनों आंदोलनकारियों की देखरेख के लिए ₹20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से दोनों के लिए एक-एक सहायक की व्यवस्था की जा सकेगी।


मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में शासन ने इस संबंध में शासनादेश भी जारी कर दिया है। इसके तहत हरिद्वार जनपद निवासी प्रकाश चन्द्र कांति और देहरादून निवासी अमित ओबराय को यह अतिरिक्त सहायता प्रदान की जाएगी।

गौरतलब है कि दोनों राज्य आंदोलनकारियों को वर्तमान में ₹30 हजार प्रतिमाह विशेष सम्मान पेंशन दी जा रही है। अब उनकी नियमित देखभाल और दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद के लिए ₹20 हजार प्रतिमाह की अतिरिक्त सहायता भी मिलेगी। सरकार के इस फैसले से लंबे समय से गंभीर शारीरिक असमर्थता से जूझ रहे दोनों आंदोलनकारियों की देखरेख के लिए सहायक उपलब्ध कराने का रास्ता साफ हो गया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन -66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी -54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू
उत्तराखंड : बिना जांच क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने पर हाईकोर्ट सख्त -कालाढूंगी थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी तलब