उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार -झांसी से एसआईटी ने दबोचा
देहरादून। उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबे समय से फरार चल रहे साहू को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने उत्तर प्रदेश के झांसी से शुक्रवार को गिरफ्तार किया। वहीं, उनके करीबी सतेंद्र राठौर को उधम सिंह नगर जिले के किच्छा के पास से पुलिस ने हिरासत में लिया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गिरधारी लाल साहू के खिलाफ जालसाजी और एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है। इस मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी लगातार उनकी तलाश में दबिश दे रही थी।

रेखा आर्या की शिकायत पर दर्ज हुआ था मुकदमा
पुलिस के मुताबिक, महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या की शिकायत पर 15 अक्टूबर को गिरधारी लाल साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत में मारपीट, जालसाजी, जातिसूचक टिप्पणियां करने और हत्या की साजिश रचने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए थे। मामले में एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराएं भी लगाई गई थीं।

मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही साहू फरार चल रहे थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गैरजमानती वारंट जारी होने के बाद उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। आखिरकार एसआईटी ने उन्हें झांसी से गिरफ्तार कर लिया।
साहू के खिलाफ 44 से अधिक मामले दर्ज
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि गिरधारी लाल साहू का आपराधिक इतिहास काफी लंबा रहा है। उनके खिलाफ 44 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से कुछ मामलों में उन्हें सजा भी हो चुकी है, जबकि कई मामले अभी न्यायालय में लंबित हैं। अतीत में भी उन पर गंभीर आपराधिक धाराओं के तहत आरोप लग चुके हैं। पुलिस अब मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक नारायण सिंह जंतवाल का निधन -66 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
उत्तराखंड लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी -54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू