उत्तराखंड : खड़े ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत

खबर शेयर करें 👉

–हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले गए परिजन, डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

खटीमा। सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकराने पर एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 11 बजे भगचुरी बंडिया निवासी सुरेश मौर्य (45) पुत्र शुभग्या मौर्य बाइक से खटीमा से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीलीभीत रोड पर चारूबेटा स्थित ईस्टर फैक्ट्री के सामने उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गए।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी -54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसी बीच घायल सुरेश के मोबाइल पर उनके परिजनों का फोन आया, जिसे मौके पर मौजूद लोगों ने रिसीव कर हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उन्हें उप जिला चिकित्सालय ले गए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर शव को मोर्चरी में रखवा दिया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : रामपुर तिराहा कांड के दो घायल आंदोलनकारियों को धामी सरकार का बड़ा सहारा -अब देखभाल के लिए मिलेंगे ₹20 हजार प्रतिमाह

बताया गया कि सुरेश पिछले कई वर्षों से खिंडा रेस्टोरेंट में काम करते थे। वह तीन भाइयों में मझले थे। उनके बड़े भाई रमेश और छोटे भाई महेश हैं। सुरेश अपने पीछे पत्नी रिंकी और दो पुत्रों हिमांशु (11) व आयुष (7) को छोड़ गए हैं। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : बिना जांच क्लोजर रिपोर्ट दाखिल करने पर हाईकोर्ट सख्त -कालाढूंगी थानाध्यक्ष और जांच अधिकारी तलब

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119