उत्तराखंड लोअर पीसीएस 2026 का विज्ञापन जारी -54 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने प्रदेश में उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल (अवर) अधीनस्थ सेवा परीक्षा (लोअर पीसीएस) 2026 का विज्ञापन जारी कर दिया है। इसके तहत नायब तहसीलदार, आबकारी निरीक्षक, पूर्ति निरीक्षक, विपणन निरीक्षक, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कर अधिकारी और गन्ना विकास निरीक्षक के कुल 54 पदों पर भर्ती की जाएगी। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-हल्द्वानी में वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार -छह चोरी की बाइक बरामद

भर्ती के लिए अनारक्षित, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को 166.36 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं, एससी, एसटी और दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 76.36 रुपये निर्धारित किया गया है।

19 शहरों में होगी प्रारंभिक परीक्षा

लोअर पीसीएस की प्रारंभिक परीक्षा प्रदेश के 19 शहरों में आयोजित की जाएगी। इनमें अल्मोड़ा, रानीखेत, बागेश्वर, चंपावत, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रुद्रपुर, खटीमा, देहरादून, ऋषिकेश, हरिद्वार, रुड़की, टिहरी, उत्तरकाशी, चमोली, पौड़ी, श्रीनगर, कोटद्वार और रुद्रप्रयाग शामिल हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  Uknews-सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने के नाम पर पूर्व सैनिक से 6.69 लाख की ठगी

600 अंकों की होगी मुख्य परीक्षा

प्रारंभिक परीक्षा 150 अंकों की होगी, जिसमें 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय निर्धारित किया गया है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UK-बहू पर सास के सिर पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोप

मुख्य परीक्षा में चार प्रश्नपत्र होंगे। पहला प्रश्नपत्र भाषा एवं सामान्य हिंदी का 100 अंकों का, दूसरा निबंध का 100 अंकों का, तीसरा सामान्य अध्ययन-प्रथम का 200 अंकों का और चौथा सामान्य अध्ययन-द्वितीय का 200 अंकों का होगा। इस तरह मुख्य परीक्षा कुल 600 अंकों की होगी। इसके बाद अभ्यर्थियों को 75 अंकों के साक्षात्कार से गुजरना होगा।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119