प्रदेश में 190 अटल आदर्श विद्यालय चयनित
बागेश्वर। शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने कहा पूरे प्रदेश में अटल आदर्श विद्यालय के लिए 190 विद्यालयों का चयन किया गया है। इनमें जल्द सीबीएसई पैटर्न की पढ़ाई शुरू कराई जाएगी। इसके अलावा सीबीएसई के मानकों को पूरा करने वाले विद्यालयों का चयन किया जा रहा है। पहाड़ों में गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिलेगी तो इससे पलायन भी रुकेगा।
सोमवार को बागेश्वर पहुंचे शिक्षा मंत्री अरबिन्द पांडेय ने कांडा, बागेश्वर, एंव गरुड़ के वज्यूला इंटर कालेज में पौधरोपण किया गया। उसके बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि निजी स्कूल मनमाना फीस नहीं ले सकते हैं। उनके लिए सरकार ने नियम बना लिए हैं। वे सिर्फ और सिर्फ उसी मानकानुसार फीस ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर काम कर रही है। जल्द ही इसका असर भी दिखेगा। इस मौके पर विधायक बलवंत सिंह भौर्याल, जिला पंचायत अध्यक्ष बसन्ती देव, जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, मनोज ओली, गौरव दास, इंद्र सिंह फस्र्वाण, विक्रम सिंह शाही आदि मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग