बोर्ड परीक्षाफल समिति को दिए दिशा निर्देश-निदेशक सीमा जौनसारी ने जीआईसी गुरड़ाबांज में किया निरीक्षण
दन्यां। अकादमिक शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक सीमा जौनसारी ने राजकीय इंटर कालेज गुरड़ाबांज का निरीक्षण करते हुए बोर्ड परीक्षाफल निर्माण समिति को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने शासनादेशों के अनुरूप ही परीक्षाफल तैयार करने के बारे में आवश्यक टिप्स भी दिए।
राजकीय इंटर कालेज गुरड़ाबांज में कक्षा 10 व 12 की बोर्ड परीक्षाफल तैयार कर रही समिति को आवश्यक निर्देश देते हुए जौनसारी ने समस्त शिक्षकों से पूर्ण शुचिता और गोपनीयता का पालन करने को कहा। उन्होंने निर्धारित समय में बोर्ड परीक्षाफल तैयार कर परिषदीय कार्यालय रामनगर में जमा करने के भी निर्देश समिति को दिए। इस अवसर पर डा. मोहन बिष्ट, डा. गजेंद्र सिंह, डाइट के प्राचार्य डा. राजेंद्र सिंह, बीईओ चंदन सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्या मोनिका वर्मा, नीरज कुमार सहित समस्त शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

UK…पांच लाख की सुपारी देकर पूर्व प्रेमी की हत्या की साजिश -पूर्व प्रेमिका समेत तीन गिरफ्तार
जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी के निधन पर सांसद अजय भट्ट ने जताया शोक
नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से पत्रकार जगत में शोक
उत्तराखंड : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई -छह माह तक जिले में प्रवेश पर रोक
जागेश्वर धाम के कोटुली गांव में बुनियादी सुविधाएं बदहाल -महामंडलेश्वर ने डीएम से लगाई गुहार