20 मीटर खाई में गिरी एंबुलेंस- चालक घायल-
एस आर चंद्रा
भिकियासैंण। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैण के पास एक 108 एम्बुलैंस बीस मीटर गहरी खाई में जा गिरी,जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।जैसे ही लोगों को खबर मिली स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल चालक राहुल को खाई से निकालकर चालक को सीएचसी भिकियासैंण में प्राथमिक उपचार कर हायर सेंटर रिफर कर दिया है।

शनिवार दोपहर 2 बजे के आसपास 108 एम्बुलैंस संख्या यूके 07 जीए 2599 अचानक संतुलन बिगड़ने से 20 मीटर खाई में जा गिरी जिसमें चालक राहुल किरौला पुत्र हिम्मत सिंह किरौला गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका पास ही सीएचसी भिकियासैंण में प्राथमिक उपचार कर डा0 हफीजा ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

मुंबई एयरपोर्ट पर 10.75 करोड़ का सोना जब्त -स्टाफ की मिलीभगत से मचा हड़कंप
uttarakhand-बिना तलाक दूसरी शादी का आरोप, दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट