कुमाऊं के 209 अपराधियों ने पकड़ी स्वरोजगार की राह
हल्द्वानी। कुमाऊं के 209 अपराधियों ने स्वरोजगार की राह पकड़ी है। यह खुलासा ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान पुलिस की ओर से चलाए गए सत्यापन अभियान में हुआ है। ऑपरेशन चक्रव्यूह को लेकर डीआईजी डॉ. निलेश आनंद भरणे ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि पुलिस के लिए सालों से सिर दर्द बने 209 अपराधी सुधार रहे हैं। ऑपरेशन चक्रव्यूह के दौरान यह बात सामने आई है। बताया कि एक सितंबर से कुमाऊं में ऑपरेशन चक्रव्यूह चलाया जा रहा है। इसके तहत कैंप कार्यालय से हर थाने को तीन अपराधियों के नाम सत्यापन के लिए भेजे गए। थानाध्यक्षों ने भौतिक सत्यापन कर आख्या भेज दी है।
बताया कि एक सप्ताह में पुलिस 540 अपराधियों में 363 का भौतिक सत्यापन कर चुकी है। हालांकि कार्रवाई एक सप्ताह और चलेगी। उन्होंने बताया कि कुमाऊं के 38 अपराधी लापता हैं। 49 राज्य के बाहर रह रहे हैं। जबकि 63 जेल में बंद व चार जिलाबदर हैं। राहत की खबर यह है कि 209 अपराधी सुधार की राह पर चल पड़े हैं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

हल्द्वानी में मुथूट फाइनेंस की 68वीं शाखा का शुभारंभ -बरेली रोड पर बढ़ी वित्तीय सेवाओं की पहुंच
उत्तराखंड : कंपनी के एमडी बनकर जीएम को लगाया 3.20 करोड़ का चूना -कोलकाता से साइबर ठग गिरफ्तार
लालकुआं : सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करना पड़ा भारी -युवक गिरफ्तार