पुलिस ने रोकी नाबालिग की शादी

खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। एंटी ह्यूमैन ट्रैफिकिंग यूनिट ने बिलौनासेरा में नाबालिग बेटी का विवाह रोक दिया है। उन्होंने परिजनों की काउंसलिंग की और उन्हें जागरूक भी किया। शुक्रवार को वन स्टाप सेंटर को सूचना मिली। बिलौनासेरा में एक नाबालिग की शादी होने वाली है। टीम ने तस्दीक की और आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ किया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा

शनिवार को प्रभारी निरीक्षक टीआर बगरेठा, उपनिरीक्षक मीना रावत की टीम तल्ला बिलौना गांव पहुंची। नाबालिग के परिजनों से बात की और उसकी जन्मतिथि की जांच की। लड़की 18 वर्ष से कम उम्र की पाई गई। टीम ने बताया कि उसका विवाह सात नवंबर को होना था। समय पर जानकारी मिलने पर उसे रोक दिया गया है। परिजनों की काउंसलिंग की। बाल विवाह अधिनियम के बारे में बताया। परिजनों ने बालिग होने के बाद ही विवाह करने का लिखित प्रार्थना पत्र दिया।

ADVERTISEMENTS

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान --=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल
Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119