गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी कटारमल अल्मोड़ा की सोसाइटी ऑफ हिमालयन एनवायरनमेंट एंड डेवलपमेंट की 23 वीं बैठक का आयोजन
शिवेंद्र गोस्वामी
अल्मोड़ा 3 अगस्त गोविन्द बल्लभ पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी कटारमल अल्मोड़ा की सोसाइटी ऑफ हिमालयन एनवायरनमेंट एंड डेवलपमेंट की 23 वीं बैठक का आयोजन पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय में दिनांक 2 अगस्त, 2022 को किया गया जिसकी अध्यक्षता माननीय राज्य मंत्री श्री अश्विनी कुमार चौबे, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया। इस बैठक में विभिन्न हिमालयी राज्यों के सांसदों, विधायकों, पर्यावरण मंत्रालय, सचिव, सुश्री लीना नंदन, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, बैठक में संस्थान के निदेशक डॉ सुनील नौटियाल, द्वारा वार्षिक प्रगति का संक्षिप्त प्रस्तुत किया गया और सभी सदस्यों द्वारा इसकी सराहना की गई।

हिमालयी पारिस्थितिक तंत्र की स्थिरता पर विभिन्न चर्चाएँ हुई। अपनी समापन सम्बोधन में अध्यक्ष महोदय ने सुझाव दिया कि सीमांत क्षेत्र के विकास, आपदा के लिए पूर्व चेतावनी प्रणाली विकसित करने आदि पर अधिक ध्यान दिया जाना चाहिए और बहु हितधारक सलाहकारों के माध्यम से संवाद विकसित करने के लिए समन्वीत प्रयासों की आवश्यकता जताई। इस अवसर पर पश्चिमी हिमालय राज्य हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, उत्तराखंड में जैव विविधता संरक्षण पर संस्थान के वैज्ञानिकों डॉ. जी.सी.एस. नेगी और डॉ. आई.डी. भट्ट द्वारा प्रकाशित एक पुस्तक का विमोचन माननीय राज्य मंत्री पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा किया गया।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



इंस्पिरेशन स्कूल के वार्षिकोत्सव ‘स्पेक्ट्रम-2026’ में बच्चों ने नृत्य-संगीत से दिया विश्व शांति और सामाजिक एकता का संदेश
Uttarakhand–4500 मीटर की ऊंचाई पर ‘दमखम की परीक्षा’ -आदि कैलाश परिक्रमा रन में 26 राज्यों के 1100 धावकों ने भरी हुंकार
लालकुआं नगर पंचायत में वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की जांच की मांग, सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज
Uttarakhand..नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन : दस होटल-रेस्टोरेंट पर 2.10 लाख का जुर्माना -कहीं सड़े मसाले तो कहीं गंदगी के बीच बन रहा था खाना
घोड़ाखाल गोलू देवता मंदिर को मानसखंड मंदिर माला मिशन में शामिल करने की मांग