05 अगस्त से हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में ओपन विक्टोरिया चैंपियन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

खबर शेयर करें 👉

शिवेंद्र गोस्वामी

अल्मोड़ा 3 अगस्त विक्टोरिया क्लब के अध्यक्ष मनोज सिंह पवार ने एक निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि आगामी 05 अगस्त से हेमवंती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में ओपन विक्टोरिया चैंपियन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रत्येक मैच 30-30 ओवर के लाल रंग की गेंद से सफेद ड्रेस में खेले जाएंगे।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...अल्मोड़ा पुलिस में बड़ा फेरबदल -निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदले


मनोज सिंह पवार ने बतलाया प्रतियोगता का मुख्य उद्वेश्य हेमवंति नंदन बहुगुणा स्टेडियम अल्मोड़ा में आगामी 13 अगस्त से होने वाले टेस्ट मैच से सम्बन्धित है। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली टीमों के खिलाड़ियों में से ही एक 20 सदस्यीय खिलाड़ियों की टेस्ट टीम का चयन किया जाएगा जो जिले के बाहर से आने वाली टेस्ट टीम के साथ एक 5 दिवसीय टेस्ट मैच खेलेगी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...एलपीजी गैस रिसाव से रेस्टोरेंट में भीषण आग --लाखों का सामान जलकर राख, बड़ा हादसा टला


मनोज सिंह पवार ने बतलाया कुमाऊं के इतिहास में आज तक कोई भी 5 दिवसीय टेस्ट मैच किसी भी खेल मैदान में नहीं खेला गया है। प्रथम बार विक्टोरिया क्लब अल्मोड़ा इसका आयोजन करने जा रहा हैं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...होम स्टे में प्रेम-प्रसंग का दर्दनाक अंत --विवाहिता की संदिग्ध मौत, प्रेमी पर हत्या का मुकदमा


आयोजन समिति के अरविन्द जोशी, अरुण वर्मा, सूरज वाणी, दीप चंद्र जोशी, आशीष कुमार, नीतीश गोस्वामी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119