दुकान से 23 कनस्तर सोयाबीन रिफाइंड चोर गिरफ्तार-

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। मंडी समिति शिवलालपुर रामनगर से एक दुकान के शटर का ताला तोड़कर गोदाम से 23 कनस्तर सोयाबीन रिफाइंड चोरी किए गए थे । अभियोग पंजीकृत होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी के दिशा निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर के निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी तथा कांसटेबल गगन भंडारी, हेमन्त सिह व तालिब हुसैन, संजय दोसाद को सम्मिलित करते हुए घटना के अनावरण हेतु एक टीम का गठन किया गया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू गिरफ्तार -झांसी से एसआईटी ने दबोचा

उक्त टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त विशाल पुत्र चन्द्रभान निवासी शिवलालपुर पांडे, प्रदीपलाला के बगीचा रामनगर तथा एक अन्य बाल किशोर को चोरी किए सोयाबीन रिफाइंड के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक हरेन्द्र सिंह नेगी, जयपाल सिंह, गगन भंडारी, हेमन्त सिंह, संजय दोसाद, तालिब हुसैन, संजय कुमार शामिल थे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119