एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़-
एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने एक होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। यहां एक होटल में सेक्स रैकेट की सूचना पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने छापा मारकर होटल से डेढ़ दर्जन से अधिक युवक युवतियों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया।
काशीपुर के कुंडा थाना क्षेत्र की मण्डी पुलिस चौकी से महज चंद कदमों की दूरी पर होटल पैराडाइज स्थित है। होटल का मालिक और उसका पुत्र पूर्व में भी पोक्सो एक्ट में जेल की हवा खा चुके हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम ने इंचार्ज बसंती आर्य के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस की मदद से होटल में छापा मारा गया। इस दौरान टीम ने होटल में डेढ़ दर्जन से ज्यादा युवक युवतियो को पकड़ लिया।
टीम ने सभी को हिरासत में लेकर कुंडा थाना ले गयी। टीम इंचार्ज बसंती आर्य ने बताया कि टीम को मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी प्राप्त हुई हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल की टीम को काफी समय से लिखित और मौखिक रूप से होटल में सेक्स रैकेट की शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर छापा मारकर होटल से दर्जनभर के आसपास युवतियों तथा दर्जन भर से अधिक युवकों को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि होटल के मालिक की संलिप्तता पाई गयी है, इसकी जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड : शराब के साथ सल्फास निगलने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की हालत गंभीर -हायर सेंटर रिफर
बंदरों के आतंक से बुजुर्ग महिला बेहाल -चार बार किया हमला, मुआवजे और कार्रवाई की मांग
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कोटाबाग महाविद्यालय में खेल प्रतियोगिताओं की धूम
वेब पोर्टलों की विज्ञापन दरों पर पुनर्विचार की मांग -पत्रकारों ने सीएम धामी को सौंपा 10 सूत्रीय ज्ञापन