बागेश्वर…कठायतबाड़ा निवासी 26 वर्षीय युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, बहन ने बचाया

Fast News Uttarakhand - Latest Uttarakhand News in Hindi
खबर शेयर करें 👉

बागेश्वर। कोतवाली पुलिस क्षेत्र के तहत कठायतबाड़ा निवासी एक 26 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाने की कोशिश की, बहन ने उसे देख लिया। परिजन तथा आसपास के लोगों ने उसे फंदे से उतारा और जिला अस्पताल लाए। जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल से पुलिस को सूचना दे दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड...भूमि और कॉटेज के नाम पर 1.56 करोड़ की कथित ठगी --सात नामजद समेत कई पर मुकदमा दर्ज

शनिवार दोपहर कठायतबाड़ा निवसी युवक को बेहोशी की हालत में परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां चिकित्सक उसके इलाज में जुट गए। डॉ. कल्पना जोशी ने बताया कि 26 वर्षीय युवक को भर्ती किया गया। उसके गले में गहरे निशान हैं। परिजनों के अनुसार उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। बहन ने उसे देख लिया। वह चिल्लाने लगी तथा परिजनों ने फंदे से उसे नीचे उतारा। युवक की हालत गंभीर है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इधर, कोतवाल केएस नेगी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119