UKnews-हृदय रोग से परेशान युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत -परिवार में पसरा मातम

खबर शेयर करें 👉

गरुड़ तहसील के हिलकुलवान गांव निवासी 25 वर्षीय युवक की विषाक्त पदार्थ खाने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक लंबे समय से हृदय संबंधी बीमारी से परेशान था। घटना के बाद परिवार में शोक की लहर है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  लालकुआं-बिंदुखत्ता में क्लिनिकों और मेडिकल स्टोरों पर छापेमारी, दो क्लिनिक सीज

जानकारी के अनुसार, हिलकुलवान गांव निवासी प्रदीप कुमार (25) पुत्र बलबीर राम बदरीनाथ स्थित एक होटल में काम करता था। वह पिछले ढाई महीने से घर पर ही रह रहा था। मंगलवार रात करीब 10 बजे उसने बाथरूम जाने की बात कही। वहां से लौटने के बाद वह अपनी मां हंसी देवी, भाइयों और परिवार के बच्चों से गले मिलने लगा। इसके बाद उसने परिजनों को विषाक्त पदार्थ खाने की जानकारी दी।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  UKnews-अल्मोड़ा में अवैध हथियारों के साथ रामनगर के दो युवक गिरफ्तार -पिस्टल-कारतूस और चाकू बरामद

यह सुनते ही परिवार के लोग घबरा गए और उसे तत्काल बैजनाथ अस्पताल ले गए। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भाई बंसी राम ने बताया कि प्रदीप हृदय संबंधी समस्या से पीड़ित था और लंबे समय से उसका उपचार चल रहा था। युवक की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119