केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का हल्द्वानी पहुंचने पर सांसद अजय भट्ट ने किया स्वागत
हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी आगमन पर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट ने कहा कि अर्जुन राम मेघवाल का प्रशासनिक अनुभव, सरल व्यक्तित्व और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि विधि एवं न्याय के क्षेत्र में उनके नेतृत्व में किए गए सुधारात्मक प्रयासों से देश में सुशासन और न्याय व्यवस्था को मजबूती मिली है।
सांसद भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल का अनुभव और मार्गदर्शन राष्ट्र निर्माण की इस यात्रा को और गति प्रदान करेगा। सांसद अजय भट्ट ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के सफल एवं मंगलमय प्रवास की शुभकामनाएं भी दीं।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com


UKnews-हृदय रोग से परेशान युवक की विषाक्त पदार्थ खाने से मौत -परिवार में पसरा मातम
ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी भीमताल में पीटीकुल कर्मचारियों ने सीखी एआई तकनीकें
गर्भवती पत्रकार की याचिका पर राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस