भतीजे को जेल से छुड़ाने के नाम पर 3.68 लाख की ठगी
काशीपुर। साइबर ठग ने एक व्यक्ति से उसके भतीजे को जेल में बंद होने की बात कहकर 3.68 लाख रुपए ठग लिए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मोहल्ला आवास विकास निवासी परमवीर सिंह पुत्र मक्खन सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। बताया कि बीती 10 जुलाई को उनको जगमोहन नंदा नाम के व्यक्ति का कॉल आया। जिसने खुद को वकील बताया। जिसके बाद उसने एक अन्य व्यक्ति से बात कराई।
जिसकी आवाज उसके भतीजे सुखविंदर सिंह के जैसी थी। उसने कहा कि मैं जेल में बंद हूं। आप वकील साहब को तीन लाख रुपए दे दो। जिसके बाद उन्होंने अलग अलग बार 3.68 लाख रुपए उसके खाते में डाल दिया। जिसके बाद दूसरे व्यक्ति ने जो खुदको भतीजा बता रहा था। उसने कहा कि मैंने आपके खाते में 1.76 लाख डॉलर डाल दिया है। जो कि भारतीय 10 लाख रुपए के बराबर है। लेकिन वह पैसा उनके खाते में नहीं आया। तब उनको अपने साथ हुई साइबर ठगी का पता चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात साइबर ठग के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com

उत्तराखंड…तेज रफ्तार स्कूल बस ने ली ग्रामीण की जान –=रामनगर में दर्दनाक हादसे के बाद परिजनों ने उठाए सवाल