315 बोर अवैध देसी तमंचे के साथ गिरफ्तार,
लालकुआं। कोतवाली पुलिस ने 315 बोर अवैध देसी तमंचें के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चौकी हल्दुचौड़ प्रभारी सोमेंद्र सिंह टीम के साथ रेलवे स्टेशन लालकुआं के निकट चेकिंग कर रहे थे तभी बीती रात्रि, नगीना कॉलोनी ठोकर के पास, एक व्यक्ति को शक होने पर जब उसे रोका और तलाशी ली तो पुलिस टीम को उसके कब्जे से एक तमंचा बरामद हुआ।
पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शब्बीर अहमद पुत्र स्वर्गीय कल्लन निवासी नगीना कॉलोनी के पास, बंगाली कॉलोनी थाना लालकुआं जनपद नैनीताल उम्र 59 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने उसे विभिन्न धाराओं में गिरफ्तार कर उसका चालान कर दिया गस्ती टीम में हल्दूचौड़ चौकी प्रभारी सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल चंद्रशेखर मल्होत्रा आदि थे
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें
👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119
संपादक – फास्ट न्यूज़ उत्तराखण्ड
www.fastnewsuttarakhand.com



बागेश्वर : छत से गिरकर चालक की मौत, रास्ते में तोड़ा दम
मोटाहल्दू के प्राचीन शिव मंदिर में चोरी के बाद चौकी प्रभारी ने लगवाया सीसीटीवी कैमरा
तंत्र-मंत्र और वशीकरण के नाम पर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार -100 से अधिक लोगों को शिकार बनाने का शक