भवन निर्माण नियमों और भू-उपयोग परिवर्तन में छूट देने पर भावना मेहरा ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

खबर शेयर करें 👉

भीमताल। प्रदेश में प्राधिकरण के भवन निर्माण नियमों में शिथिलीकरण और भू-उपयोग परिवर्तन (लैंड यूज चेंज) में एक चौथाई तक छूट दिए जाने के निर्णय का आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया है।

भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी संवेदनशीलता के साथ जनभावनाओं का सम्मान करते हुए जनहित में निर्णय लेने वाले मुख्यमंत्री हैं। वह आमजन की समस्याओं को गंभीरता से समझते हुए उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं। उन्होंने कहा कि भीमताल सहित प्रदेश के विभिन्न प्राधिकरण क्षेत्रों में भवन निर्माण नियमों और भू-उपयोग परिवर्तन से जुड़ी व्यावहारिक समस्याएं लंबे समय से बनी हुई थीं।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले में आरोपी महिला को हाईकोर्ट से झटका -याचिका खारिज

उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को लेकर वह लगातार मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्रवासियों का पक्ष रखती रही हैं। मुख्यमंत्री के सकारात्मक प्रयासों से इन विषयों को कैबिनेट की बैठक में रखा गया और जनहित में राहत देने का निर्णय लिया गया। इस फैसले से प्राधिकरण क्षेत्रों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने प्रदेश की जनता की ओर से मुख्यमंत्री का आभार जताया।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  uttarakhand-बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, शत-प्रतिशत सामान बरामद

भावना मेहरा ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनभावनाओं के अनुरूप फैसले लेकर आमजन को राहत पहुंचा रही है। सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण और उनके आर्थिक हितों के प्रति भी प्रतिबद्ध है। आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में वृद्धि का निर्णय उनके अथक परिश्रम, समर्पण और सेवाभाव के प्रति सरकार की संवेदनशीलता एवं सम्मान को दर्शाता है।

फ़ास्ट न्यूज़ 👉  उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर -आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय 1700 रुपये बढ़ेगा

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित, विकास और जनसमस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए निरंतर कार्य कर रही है।

ADVERTISEMENTS

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

👉 फ़ास्ट न्यूज़ के फ़ेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 कृपया नवीनतम समाचारों से अवगत कराएं WhatsApp 9412034119